रिपोर्ट राजेन्द्र सोनी, लखनऊ
लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने पच्चीस शिक्षकों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि गण सर्वश्री दुर्गेश सिंह,( मैनेजिंग डायरेक्टर हाउसस्टोन बिल्डटेक), के के सोनी (मैनेजिंग डायरेक्टर,हाई राइस ग्रीन सीटी), अजय कुमार (पूर्व नौसेना अधिकारी), अभिषेक दत्त, शमीम खान, दीपक रंजन, अमित श्रीवास्तव, अश्विन मेहता, हिमांशु तिवारी रहे।
अध्यक्ष राजेश सोनी ने अतिथि का स्वागत किया। तथा संगठन के गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
समारोह में सर्वश्री वेद राजवंशी, निशांत दूबे, शीलू जायसवाल,हर्ष बंसल, फरीद अहमद, पंकज नेगी, संजय सोनी, संतोष सोनी, अशोक रावत, विजय हिंदूस्तानी सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
धन्यवाद प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने की।