
वाराणसी।रामनगर स्थित पी एन इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद, रामनगर शाखा, काशी प्रांत द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता ( शाखा स्तर ) में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कई विद्यालय के प्रतिभागियों को पीछे करते हुए बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी के कक्षा 8 के रवि यादव व कक्षा 7 की जाह्नवी यादव ने कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रबंधक ने उनको उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
समस्त विद्यालय परिवार उन बच्चों की सफलता पर गौरवान्वित है तथा उनको बहुत बहुत बधाई देता है।
