गरीबों, किसानों और पिछड़ों के हक के लिए हमेशा करते रहे संघर्ष 

 

वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय (अर्दली बाजार) में शुक्रवार को पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी विचारधारा के पुरोधा स्व. मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे नेता विरले होते हैं, जिन्होंने राजनीति को राजमहलों से निकालकर गांव, गरीब, किसान और मजदूर तक पहुँचाया। उनका जीवन समाजवाद, न्यायप्रियता और समानता के सिद्धांतों को समर्पित था। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने की। उन्होंने कहा कि न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मज़बूत स्तंभ नेता जी की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने शोषित, वंचित, उत्पीड़ित व पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह समाजवादी विचारधारा का आधार बना रहेगा। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को राजमहलों से मुक्त कर सड़कों और गांवों तक पहुंचाने का काम किया। श्रद्धांजलि सभा में आनंद मौर्या, आत्माराम यादव, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, डॉ. उमाशंकर यादव, विष्णु शर्मा, आनंद मोहन गुड्डू, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, इस्तकबाल कुरेशी, नवीन सिंह बबलू, संजय मिश्रा, विवेक रंजन यादव, रामसिंह यादव, हिरालाल मौर्या, उमा यादव, अखिलेश यादव, विद्या भारती,विजय टाटा, मायाशंकर यादव, रामकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, मनोज यादव गोलू, धर्मवीर पटेल, गोविन्द पटेल, सतेन्द्र यादव, आनंद पटेल एडवोकेट, रोहित शर्मा, पंधारी यादव एडवोकेट, सचिन प्रजापति, आयुष यादव, संजय पहलवान, करीमुल्ला अंसारी, शिवप्रसाद गौतम, दिलावर यादव, रामकिंकर पटेल, डॉ. कुलदीप, आरती कुशवाहा, रवि प्रकाश, जौहर प्रिंस, अजय यादव, रामसिंह भारद्वाज, इमरान अहमद, संगीता सिंह, डी.के. मौर्या, कृपाशंकर मिश्रा, इस्तियाक अहमद, सुरेश पासी, राजू यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *