14-15 अक्टूबर को गोरखपुर में 10,655 पदों पर चयन, यूएई व ओमान की कंपनियों में अवसर
गोरखपुर/वाराणसी। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत रोजगार महाकुंभ-2025 का आयोजन 14 और 15 अक्टूबर को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। इस मेले में यूएई और ओमान की 46 कंपनियों में चयन के अवसर उपलब्ध होंगे।
कुशल और अकुशल बेरोजगार अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 10,655 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर, ट्रक ड्राइवर, बस चालक, मोबाइल ऑपरेटर आदि शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,000 से ₹1,20,769 मासिक वेतन मिलेगा।
अधिकारियों ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट तैयार रखना होगा।
प्रदेश सरकार के इस पहल से वाराणसी के युवाओं को देश और विदेश में बेहतर करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
