वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव 12 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे पिसौरा टोल प्लाजा दानगंज, वाराणसी पहुंचेंगे। यहां उनका समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे चोलापुर होते हुए शाम 4:30 बजे सर्किट हाउस वाराणसी पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता करेंगे और शाम 6:00 बजे बारह दिवसीय बिरहा दंगल के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *