वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के घसियारी टोला वार्ड में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य के अंतर्गत क्षेत्र की समस्त बाहरी एवं आंतरिक गलियों में स्मार्ट चौका लगाने का कार्य किया जाएगा। विगत दिनों 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के दौरान विधायक डा नीलकंठ तिवारी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया था। इसी वार्ड प्रवास में क्षेत्र की गलियों की दुर्दशा के बारे में विधायक को मालूम चला। इन्हीं समाया के समाधान के दृष्टिगत आज शिलान्यास कार्य किया गया । त्वरित आर्थिक विकास निधि से होने वाले उक्त कार्य की लागत करीब 67 लाख आएगी, जिसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

उक्त अवसर पर विधायक ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने कि एव कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत दी । सभी क्षेत्रवासी ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, महानगर मंत्री दिलीप साहनी, पार्षद अभिजीत भारद्वाज, पार्षद कनकलाता मिश्रा, विजय सोनकर, विष्णु यादव, दीपक मौर्य, समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *