वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें और हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें। मुख्य अतिथि, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की संख्या गंभीर चिंता का विषय है। जिसे केवल जन जागरूकता से ही रोका जा सकता है। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर से भोजूबीर चौराहा, सब्जी मंडी चौराहे तक रैली निकाली। रैली में सावधानी ही सुरक्षा है, जीवन अनमोल है, नियमों का पालन करें,हेलमेट का प्रयोग करें, जान है तो जहान है, जैसे नारों से जनमानस को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने कॉलेज समेत आसपास मुख्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा स्लोगन स्टिकर्स भी लगाए और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद राघव चौबे, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, अग्नि प्रकाश शर्मा, श्वेता सोनकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *