वाराणसी। रविवार को भेलपुर को डायमंड होटल भेलूपुर वाराणसी में रोटरी क्लब वाराणसी ब्राइट और सखी पैड बैंक ने दीवाली मेला का आयोजन किया है।
सक्षम काशी प्रांत महिला प्रमुख राधा सिंह ने बताया कि बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाए गए आकर्षक रंग बिरंगे दीयों का स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
दीवाली मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।
राधा सिंह ने काशी के प्रबुद्ध नागरिक से अनुरोध किया है कि दीवाली मेला में आकर बौध्दिक दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाए गए सामान को खरीदें और इन बच्चों का उत्साहवर्धन करें।
