वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को मीरा फाउंडेशन और सार्क संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजभर बस्ती, बघवानाला में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वीना पांडेय, रश्मि उपाध्याय, उप निरीक्षक दीक्षा पांडेय, विशिष्ट अतिथि रंजना गौड़ (सार्क), आरती (उप निरीक्षक), चंचला, गीता चौरसिया (कांस्टेबल), रौशनी सिंह (होमगार्ड) एवं श्वेता उपस्थित रहीं।अतिथियों ने बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112, तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *