फैशनेबल कपड़ों की नई रेंज से सजी दुकान
वाराणसी। पठानी टोला स्थित हाजी उमर के मैदान के पास नागिन वाली ताजिया के समीप अमीरूल्लाह एंड कंपनी के शोरूम में दीपावली के अवसर पर खरीदारी का विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। शोरूम में लेडीज सूट, पलेजा, फैंसी सूट, घरारा, लहंगा सहित बच्चों के लिए जीरो साइज से लेकर 10–12 वर्ष तक के थ्री पीस और टू पीस कपड़ों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है।
इसके साथ ही जेंट्स के लिए लीलन और कॉटन के नवीनतम डिजाइन वाले कपड़े भी रखे गए हैं। शोरूम संचालक अमीरूल्लाह ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित आएं और इस त्योहारी ऑफर का लाभ उठाएं। त्योहारी माहौल में शोरूम आकर्षक सजावट और नए फैशन कलेक्शन के साथ स्थानीय ग्राहकों के लिए खरीदारी का खास केंद्र बन गया है।
