वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में रविवार को वंचित समाज की आवाज और महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और दर्शन पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला महासचिव आनंद मौर्या ने कहा कि लोहिया गांधीवादी चिंतक, राजनीतिक इतिहासकार, अर्थशास्त्री, दार्शनिक और विख्यात लेखक थे। वे क्रांतिकारी थे, लेकिन उनके विचारों में असाधारण रचनात्मकता और समाज की मूलभूत समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता थी। उन्होंने दलित, पिछड़े और असहाय वर्ग के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया और असामाजिक व सांप्रदायिक ताकतों का हमेशा मुकाबला किया। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि लोहिया के त्याग और तपस्या से प्रेरणा लेकर आज समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के विकास के लिए मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। अध्यक्षता जिला महासचिव आनंद मौर्या ने की, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। विचारगोष्ठी में पूजा यादव, शिवप्रसाद गौतम, रामकुमार यादव, मानसिंह राजभर, राजेन्द्र प्रसाद, दुर्गा यादव, बाबूलाल सेठ, धर्मवीर पटेल, हृदय राजभर, किरण शर्मा, राजू यादव, विनोद शुक्ला, संजय बाबा और मुकेश यादव,विजय टाटा ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *