छात्रों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

 

वाराणसी। डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) विभाग ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करने के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक डॉ घनश्याम सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल और विभिन्न प्रतिभा प्रदर्शनों से रंगारंग माहौल बनाया। इस अवसर का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में श्री आर्यन सिंह को मिस्टर फ्रेशर्स और अदिति सिंह को मिस फ्रेशर्स का खिताब प्राप्त हुआ। प्रशासक संजीव सिंह ने नवागंतुक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ आनंद सिंह ने महाविद्यालय की गतिविधियों और शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराया। वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार राय ने बीबीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन गौरव, संचालन बीबीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं आयुषी सिंह और कलश पाठक ने किया। कार्यक्रम में संकाय के आशीष गुप्ता, रितेश चंद्र सोनी, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अंकिता देववंशी, स्वाति सर्राफ, डॉ रणविजय राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *