वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के कैरियर ओरिएंटेड कोर्स के अंतर्गत संचालित प्रयोजनमूलक हिन्दी पत्रकारिता विभाग द्वारा सोमवार को ‘डिजिटल युग और पत्रकारिता’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्य ने छात्र- छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पत्रकार बनने की सबसे पहली सीढ़ी एक अच्छा संप्रेषक होना भी है है, एक पत्रकार समाज को वास्तुस्थिति से अवगत कराए लेकिन अपनी सीमा का उल्लंघन किये बगैर। उन्होंने भावी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा पत्रकार धर्म योद्धा की भांति बिना किसी की निंदा, स्तुति के दीर्घकालिक परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करता है। स्वार्थवश किसी की निंदा करने का प्रचलन पत्रकारिता के सिद्धांतों के खिलाफ है। सही मायने में पत्रकार कथित सत्ता के विरुद्ध अघोषित योद्धा होता है, वह नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज सुधारक की भूमिका में आ जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भावी पत्रकारों को काशी की पुरातन संस्कृति और परंपराओं का भी ज्ञान होना चाहिए।

कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का भी समाधान किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने किया। संचालन प्रो.पूनम सिंह एवं स्वागत वक्तव्य प्रताप बहादुर सिंह ने दिया। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. ओमप्रकाश कुमार, डॉ. दीपक शर्मा सहित छात्रों में अनिमेष, शिवम, स्पर्श, हर्ष, निशान्त आदि सहित 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *