विजयता सचदेवा प्लास्टिक मुक्त भारत की प्रेरणा श्रोत है 

 

वाराणसी। काशी में गर्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित “काशी गर्व रत्न सम्मान” एवं मल्लिका ए अवध श्वेत तिवारी के सौजन्य से आयोजित सेलिब्रिटी अवार्ड नाइट (सीजन 36) में शहर के नाम एक और गौरव जुड़ गया।

इस अवसर पर “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के तहत शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवा, सौंदर्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को “काशी गर्व रत्न सम्मान” एवं “बेस्ट ब्यूटी एक्सपर्ट टॉक अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ए.के. तिवारी और ऑर्गेनाइजर अनुपम तिवारी रहे।

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहीं प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया, जो लक्ष्मी, पार्वती और सीता जैसे पवित्र किरदारों निभाते हुए दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाई है। शिव्या पठानिया ने विजयता सचदेवा को यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मानित होने पर विजयता सचदेवा ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों है। सौंदर्य तभी सार्थक है जब उसमें सामाजिक जिम्मेदारी का भाव शामिल हो। प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर एक कदम आगे बढ़ाएं।

इस दौरान विजयता सचदेवा ने “प्लास्टिक का उपयोग न करें” का संदेश देते हुए जूट बैग के साथ रैंप वॉक किया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कई नामी हस्तियों, समाजसेवियों और ब्यूटी एक्सपर्ट्स की उपस्थिति रही। जिन्होंने विजयता सचदेवा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की सच्ची प्रेरणा हैं।

मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने एक बार फिर यह साबित किया कि सुंदरता केवल चेहरे की नहीं, विचारों की होती है। अपने कर्म और समर्पण से उन्होंने न केवल सौंदर्य जगत में पहचान बनाई, बल्कि समाज में बदलाव की दिशा भी दिखाई है। काशी की धरती पर मिला यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों की सच्ची पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *