वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय, के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय स्पेस साफ्टवेयर कार्यशाला का आयोजन वी के एम एलुमिनी द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला की अतिथि व्याख्याता मुस्कान रहीं, जिन्होंने छात्राओं को साफ्टवेयर प्रयोग और डेटा विश्लेषण की विभिन्न तकनीकों को सरल तरीके से समझाया।

कार्यशाला के प्रथम दिन छात्राओं को स्पेस साफ्टवेयर का परिचय दिया गया, साथ ही Mean Standard Deviation, T-Test, One-way Anova और Two-way ANOVA जैसे महत्वपूर्ण सांख्यिकी परिक्षकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए शोध एवं सांख्यिकी ज्ञान के व्यवहारिक उपयोग पर बल दिया और ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन की सराहना की।

कार्यशाला में प्रथम दिन लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. इन्दु उपाध्याय, डॉ. विजय कुमार सबा परवीन डॉ रितेश यादव व डॉ श्री प्रिया सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *