
स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन की संस्थापिका राधा सिंह के निर्देशन में रहा दीवाली मेला का रंगीन दिया स्टाल
वाराणसी। भेलूपुर स्थित एक होटल सभागार में रोटरी क्लब वाराणसी ब्राइट और सखी पैड बैंक की तरफ से आयोजित दीवाली मेला में स्वावलंबन पेरेंट्स एसोसिएशन की संस्थापिका राधा सिंह के नेतृत्व में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाए गए रंग बिरंगे दीयों का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। दीवाली मेला में आए लोगों की विशेष ध्यान हस्त निर्मित दीया में रंग बिरंगे दिवाली के दीयों की मांग रही।
मौके पर महिला प्रमुख सक्षम, काशी प्रांत व स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन की संस्थापिका राधा सिंह ने बताया कि स्वावलंबन पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्य रूप से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाते हैं।
इसी कड़ी में आज यहां बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बिक्री कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बच्चों द्वारा बनाए गए रंग बिरंगे विभिन्न प्रकार के दीयों की विशेषता हस्त निर्मित दिए,रंग बिरंगे दिवाली के मोम दीयों की मांग ज्यादा रही।
