सर्किट हाउस सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी सुनवाई
वाराणसी। राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बुधवार 15 अक्टूबर को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों जैसे घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद आदि की सुनवाई की जाएगी तथा शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग ने जनपद की पीड़ित एवं समस्याग्रस्त महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इस जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।
