वसंत कन्या महाविद्यालय में दीपावली मेला में स्वदेशी सामानों के लगे स्टाल

 

वाराणसी। बुधवार को महिला अध्ययन प्रकोष्ठ ‘उड़ान’ की इकाई अभ्युदय अर्न व्हाइल लर्न और युवा समिति द्वारा वसंत कन्या महाविद्यालय में दीपावली मेला का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं सजावटी वस्तुओं, मेहंदी हस्त निर्मित वस्त्र , खिलौने आदि के स्टाल लगाए ।

प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने दीपावली मेला के लिए बच्चों को शुभकामनाएं और बधाई दी । समिति की संयोजक डॉक्टर अनुराधा बापुली ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय की समस्त शिक्षकों सहित छात्राओं ने बढ़़ -चढ़कर भाग लिया एवं छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुएं खरीदी।समिति की सदस्य ,डॉक्टर प्रतिमा सिंह ,डॉक्टर सिमरन सेठ, डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव, डॉक्टर मालविका सहित कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *