काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता

 

वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें वाराणसी जनपद के तीन विकास खंड — सेवापुरी, आराजीलाइंस और काशी विद्यापीठ क्षेत्र की कुल 41 न्याय पंचायतें शामिल होंगी।

बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर वही खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता का स्थान प्राप्त किया था। ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 1,98,326 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1,586 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में विजेता घोषित किए गए थे।

ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं कुल पांच आयु वर्गों — अंडर 11, 11 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित हुई थीं। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, रस्सी कूद, चिन-अप, पुश-अप और कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *