
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रातः 11 बजे शिक्षक नेताओं संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएँ नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखीं। श्री यादव ने सभी मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षकों की हर जायज़ मांग को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज देश की रीढ़ है, और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के उपरांत दोपहर 3 बजे श्री यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार मौर्य के आवास टड़िया चकवीही (सारनाथ) पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनकी माताजी स्व. दुर्गा देवी (पूर्व पार्षद) को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, प्रदेश सचिव जैन कुशवाहा, पूर्व पार्षद अवनीश सिंह मुन्ना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, जियालाल राजभर, धर्मेंद्र यादव सिंटू, मानसिंह राजभर, कपिल यादव, अवधेश कुमार, नागेंद्र यादव, हृदय राजभर, दुर्गा यादव, संजय यादव, मनोज मौर्य, गोविंद प्रजापति, रिंकू पटेल और सोनू मौर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
