वाराणसी।प्रख्यात कवयित्री झरना मुखर्जी की कविता संग्रह “वासंती मन का उत्सव” का आंशिक विमोचन लंदन में मुख्य अतिथि चर्चित समाजसेवी व्यक्तिव सीनियर पीपल ऑपरेशन्स मैनेजर – ऑक्टोपस इन्वेस्टमेंट्स – हन्ना वेल्च व नर्सरी मैनेजर – माउंट कार्मेल किंडरगार्टन- निकोला हेंज ने संयुक्त रूप से शुभकामनाएं देते हुए विमोचन किया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भारतीय प्राकृतिक सौंदर्य को परिभाषित करते हुए इस पुस्तक वासंती मन का उत्सव की रचनाओं को बहुत शुभकामनाएं देते हुए किताब को अंग्रेजी अनुवाद में प्रकाशित करवाने की इच्छा जताई।किताब विमोचन किये जाने को अपने लिए गर्व की बात बताई ।

इस अवसर पर भारतीय कवयित्री झरना मुखर्जी ने मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए किताब के विमोचन अपने लिए पर ऐतिहासिक व भावुक करने वाल क्षण बताया।

पुस्तक के विमोचन पर वाराणसी में नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्र , हीरालाल मिश्र मधुकर , प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी , गिरीश पांडेय , डॉ कैलाश सिंह विकास , अरविंद कुमार जोशी , कर्नल गोविन्द सिंह , मधुलिका राय , करुणा सिंह , सहित अनेकों साहित्यकारों ने झरना मुखर्जी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *