वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित यू.पी. ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बुधवार की शाम बेनिया बाग स्थित राज नारायण स्मारक पार्क में सांस्कृतिक रंग बिखरे। इस अवसर पर प्रवीण सिंह एवं उनके साथियों ने शिव वंदना, भजन, ग़ज़ल और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग विभाग के अधिकारियों ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया। मेला परिसर में लगी विभिन्न स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। गौरतलब है कि यू.पी. ट्रेड शो स्वदेशी मेला का आयोजन 18 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर की शाम को भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *