
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय, बी.एच.यू के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का तृतीय दिवस गुरुवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्राओं को SPSS Software के माध्यम से डेटा विश्लेषण के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।
इस दिन की मुख्य वक्ता सुश्री अनीता प्रजापति, वसंत कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रहीं। उन्होंने छात्राओं को SPSS में डेटा के ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण की विधियाँ सिखाई।
उन्होनें समझाया कि डेटा को दृश्य रूप में प्रस्तुत करने से शोध के परिणाम अधिक स्पष्ट, प्रभावी और समझने में आसान बनते हैं। सत्र में उन्होंने छात्राओं को Bar Graph, Line Chart, Pie Chart, Histogram ,Area Graph, Scattered diagram , Correrelation आदि बनाना सिखाया ।
उन्होंने यह भी समझाया कि किस प्रकार इन ग्राफों का चयन डेटा की प्रकृति और शोध के उद्देश्य के अनुसार किया जाता है। प्रत्येक ग्राफ के उपयोग और विश्लेषण को उन्होंने SPSS पर व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया ।
कार्यशाला में प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव की गरिमायी उपस्थिति रही। साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. इन्दु उपाध्याय, डॉ विजय, कुमार, श्रीमती श्री प्रिया, सबा परवीन भी अस्थित रहे, जिन्होंने सत्र की सफलता में सहयोग दिया।
कार्यशाला के समापन सत्र में सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। लगभग 50 छात्राओं ने इस कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी की और तीन दिनों के दौरान विभिन्न सांख्यिकीय परीक्षणों एवं तकनीको का गहन अध्ययन किया।
यह तीन दिवसीय कार्यशाला छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रही। इस कार्यशाला ने शोध के प्रति उनकी रुचि को और प्रबल किया तथा उन्हें डेटा विश्लेषण की नई दिशा प्रदान की।
