
वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के ज्योतिष विभागाध्यक्ष एवं वेद वेदांग संकायाध्यक्ष प्रो अमित कुमार शुक्ल ने दीपावली पर्व पर शास्त्रोक्त विचार व्यक्त किया।
उनके साथ ज्योतिष शास्त्र के सह आचार्य डॉ मधुसूदन मिश्र ने भी अपने अन्वेषित विचार से अवगत कराया।
दीपावली 20 अक्टूबर को है। इस दिन लक्ष्मीपूजन का विशेष महत्व है। प्रदोषकाल में दीपदान और पितरों के निमित्त उल्का दर्शन करना चाहिए।
दीपावली की तारीखें:
धन त्रयोदशी – 18 अक्टूबर शनिवार।नरक चतुर्दशी – 19 अक्टूबर रविवार।दीपावली लक्ष्मी पूजा – 20 अक्टूबर सोमवार।अष्टमी व गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर।भाई दूज – 23 अक्टूबर।
शुभ मुहूर्त:
प्रदोष काल: सायं 05:25 से 07:49 रात। वृश्चिक लग्न: 06:54 से 08:50 रात।
सिंह लग्न: 01:22 से 03:37 रात।
