कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों तथा वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल के प्रगतिशील कृषक करेंगे प्रतिभाग 

 

वाराणसी। रबी अभियान 2025 को सफल बनाए जाने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन 12 नवंबर, दिन-बुधवार को ‘‘पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल‘‘ चौकाघाट में प्रातः 10.30 बजे से किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए कमिश्नर एस. राजलिंगम ने बताया कि उक्त गोष्ठी में प्रदेश, मण्डल एवम् जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों तथा वाराणसी एवम् विन्ध्याचल मण्डल के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। गोष्ठी में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन एवम् भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा सब्जी उत्पादन की नई विधा के संदर्भ में जानकारी दी जायेगी। इसी के साथ कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों से संबंधित वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा कृषि की नवीनतम् तकनीकी के संदर्भ में जानकारी दी जायेगी। इसी के साथ प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपनी सफलता की कहानी से अवगत कराया जायेगा। उन्होंने किसान भाइयों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में गोष्ठी में प्रतिभाग कर कृषि से संबंधित नवीनतम् तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *