
वाराणसी। सनबीम स्कूल वरुणा के प्रांगण में आयोजित ‘काशी सांसद रिंग टेनिस टूर्नामेंट 2026’ के दूसरे दिन अंडर-18 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शहर उत्तरी (भाजपा) के संयोजक अरविंद सिंह, पार्षद संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, बलराम कनौजिया और सुनील सोनकर की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट के परिणाम:
14 से 18 वर्ष (बालक एकल): श्रेयांश जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अंकेश यादव उपविजेता रहे।
14 से 18 वर्ष (बालिका एकल): सारा हाशमी ने खिताबी जीत दर्ज की, वहीं समरा नाज़ उपविजेता रहीं।
14 से 18 वर्ष (बालक युगल): आयुष पांडे एवं आर्यन जायसवाल की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशु सिंह एवं आदर्श सिंह की जोड़ी उपविजेता बनी।
14 से 18 वर्ष (बालिका युगल): आयुषी सिंह एवं अन्वी कश्यप की जोड़ी विजेता रही, जबकि आराध्या सिंह एवं शिवांगी कुमारी की जोड़ी उपविजेता रही।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को 18 से 40 वर्ष तथा 40 से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।


Leave a Reply