संगीत गायन की छात्राएं महादेव स्टूडियो, का किया शैक्षणिक अध्ययन

वाराणसी। वंसत कन्या महाविद्यालय संगीत गायन विभाग द्वारा छात्राओं के व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से महादेव स्टूडियो, वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

इस भ्रमण में विभाग की ओर से डॉ. पूनम वर्मा एवं श्री सौम्यकांति मुखर्जी जी के साथ कुल 27 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने आशीर्वचनों एवं प्रेरणादायी संबोधन के माध्यम से शुभकामना सन्देश भेजकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तथा उन्हें संगीत के क्षेत्र में निरंतर सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने एवं नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

स्टूडियो में साउंड इंजीनियर श्री अमित रावत जी ने छात्राओं को रिकॉर्डिंग स्टूडियो की कार्यप्रणाली, आधुनिक ध्वनि तकनीक, रिकॉर्डिंग उपकरणों तथा गायन की रिकॉर्डिंग की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, छात्राओं को लाइव रिकॉर्डिंग का प्रत्यक्ष अनुभव भी कराया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की संगीत गायन विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जान्हवी त्रिपाठी ने स्वयं के रिकाॅडिंग के माध्यम से सारी तकनीकियों के बारीकी को जाना।

 

इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को संगीत की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा के साथ-साथ स्टूडियो रिकॉर्डिंग की तकनीकी बारीकियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। यह अनुभव उनके संगीत संबंधी ज्ञान, रचनात्मकता एवं व्यावसायिक कौशल के विकास में अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *