जन्म मरण के बंधन से मुक्त करती है श्रीमद भागवत- भारत भूषण महाराज

वाराणसी। केदार घाट स्थित करपात्र धाम में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के कृपा पात्र प्रमुख शिष्य स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज के जन्म जयंती के उपलक्ष में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कथा के सातवें और अंतिम दिन शनिवार को कथा का वर्णन करते हुए आचार्य डॉक्टर भारत भूषण महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत की कथा हमें जन्म मरण के आवागमन से मुक्त कर भगवान की प्राप्ति कराती हैं।

 

श्रीमद् भागवत पुराण वह नाव है जो हमें बैतरणी नदी पार कराकर प्रभु भगवान के चरणों में पहुंचाती हैl भागवत कथा सुनने से जहां शरीर के अंदर उपस्थित तमाम तरह के दोष खत्म होते हैं वही मन और हृदय सरल होता है और जब मन और हृदय सरल होगा तो वह हमें भगवान की भक्ति की ओर ले जाएगा और भगवान की भक्ति जब हमें प्राप्त होगी तो इस संसार का बंधन अपने आप खत्म हो जाएगाl

 

कथा के बीच-बीच में शास्त्री गायक एवं ख्यातिलब्ध भजन गायक ऋतुराज कात्यान के भजनों की प्रस्तुति से पूरा कथा परिसर भक्तिमय हो गया लोग भाव विभोर होकर नृत्य भी कर रहे थे l

 

कथा के अंत में जजमान जनार्दन दुबे ने भागवत पोथी की आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण कियाl कथा में करपात्र धाम में काशीवास कर रहे दंडी संन्यासी, शास्त्री गायक ऋतुराज कात्यान, अखिलंद मिश्र, मानस मर्मज्ञ राघवेंद्र पांडे, समाजसेवी रामयश मिश्र सहित काफी संख्या में कथा प्रेमी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *