
वाराणसी/नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विनय श्रीवास्तव को बांग्लादेश इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फ्रीडम फाइटर फाउंडेशन की ओर से “ग्रेजुएट – ह्यूमन राइट्स बेस्ट वर्किंग वर्ल्ड पीस” सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
यह सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष एमडी शाहिदुल इस्लाम द्वारा जारी किया गया। सम्मान पत्र में डॉ. विनय श्रीवास्तव द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक सेवा, विश्व शांति तथा मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई है।
फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार को बढ़ावा देने, समाज में जागरूकता फैलाने और वैश्विक शांति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. विनय श्रीवास्तव को यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों आईएजे परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
