
वाराणसी। सोना तालाब स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स में बाल दिवस के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राम जी सिंह यादव (सेवा निवृत्त डीआईजी पुलिस) एवं विशिष्ट अतिथि मनोज मद्धेशिया (सलाहकार सदस्य, एयरपोर्ट) रहे।
मुख्य अतिथि ने फीता काट कर समारोह का शुभारंभ किया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों के रचनात्मक कार्यों की सराहना किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने मनमोहक नृत्य दी। उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।
समारोह में सर्वश्री शिव अधार यादव (निदेशक), केदारनाथ यादव (अकादमी इंचार्ज), सूरज यादव (प्रधानाचार्य), अनीता तिवारी, मुकेश यादव, राकेश यादव, रिध्दी गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
