
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के अवसर पर मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार
डा देशराज बिक्रांत,डा मनोज कुमार श्रीवास्तव,डा आनंद स्वरूप श्रीवास्तव,डा कैलाश सिंह विकास (उत्तर प्रदेश)
को International/National Journalism Pride Award – 2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान International Digital Media Professionals Association, International Real Media Foundation एवं East West University द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
संगठन की ओर से बताया गया कि चार सम्मानित विभूतियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रहित के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया है। इन्हीं योगदानों के आधार पर उन्हें यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।
नवंबर 2025 में प्रदान किए गए इस सम्मान को पत्रकारिता जगत में आदर्श कार्यों की प्रेरणा और मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
