वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी की ओर से श्री विश्वकर्मा मंदिर वृद्ध काल निकट (महामृत्युंज महादेव) विशेश्वरगंज पर हैदराबाद, तेलंगाना से पधारे विश्वकर्मा वंशी शंकराचार्य स्वामी जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था की ओर से स्वामी जी को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष भेंट कर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगण ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, सदस्य जय राम विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, भरत लाल विश्वकर्मा तथा मंत्री अनिल शर्मा सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *