
आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास एवं डा विनय श्रीवास्तव को मिला बधाई
वाराणसी/लखनऊ। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विशेष समारोह में डॉ. विनय श्रीवास्तव एवं डा कैलाश सिंह विकास (उत्तर प्रदेश, भारत) को प्रतिष्ठित “International/National Journalism Pride Award – 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान International Digital Media Professionals Association, International Real Media Foundation और East West University द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
सम्मान पत्र में यह उल्लेख किया गया कि डॉ. विनय श्रीवास्तव एवं डा कैलाश सिंह विकास ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रहित के मूल्यों को मजबूती से स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मीडिया के प्रति उनके समर्पण और नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाली भूमिका को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को याद करने का अवसर है, और ऐसे अवसर पर डा कैलाश सिंह विकास,डा विनय श्रीवास्तव जैसे समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार को सम्मानित करना पूरे मीडिया जगत के लिए प्रेरणादायक है।यह सम्मान नवंबर 2025 को प्रदान किया गया।
जिसकी उपस्थित संस्थाओं और संगठनों ने डा विनय श्रीवास्तव एवं डा कैलाश सिंह विकास की उपलब्धियों की सराहना की।
सम्मानित होने पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गौतम, मोहम्मद दाऊद, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जून सिंह अरविंद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह, राष्ट्रीय मंत्री ई राम नरेश नरेश आनंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण व्दिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मुशीरुल हसन सिद्दीकी, महामंत्री सुभाष चन्द्र, जफरुद्दीन फारूकी ने बधाई दी है
