
वाराणसी। बुलानाला सुड़ीया स्थित सरस्वती खत्री इंटर कॉलेज में शुक्रवार कोख्यतिलब्ध साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी का भोजपुरी मेँ योगदान विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। युवा पीढ़ी में भोजपुरी के प्रति जन जागरुकता जगाने के उद्देश्य को लेकर पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय था साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी का भोजपुरी में योगदान। निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जय प्रकाश मिश्रा विशिष्ट अतिथि सरस्वती खत्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अखिलेंद्र त्रिपाठी ने साहित्यकार पं हरि राम द्विवेदी जी के चित्र पर माला अर्पण करके किया।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी भाषा बोलने से समाज में प्रेम एवं सद्भाव बढ़ता है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अखिलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चों में भोजपुरी के पति ललक बढ़ेगी। आए हुए अतिथियों का स्वागत पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास के महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर समाज सेवी रामयश मिश्र, योगी विनय कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
