
वाराणसी। वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों तथा उनके परिजनों के लिए रविवार को निःशुल्क होमियोपैथी एवं न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन पराड़कर स्मृति भवन में किया गया।
शिविर में होमियोपैथी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों के निदान के लिए परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गयी। वही न्यूरोथेरेपी के द्वारा लोगों के गठिया, स्पाइन संबंधित बीमारियों का भी इलाज किया गया।
इस दौरान काफी संख्या मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया।
इसके पूर्व राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय राजघाट के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ॰ चन्द्रशेखर तिवारी, डॉ॰ झिकमिक सरकार व राजू बाबू के साथ ही न्यूरोथेरेपिस्ट मणिलाल विश्वकर्मा, आरईपीएल के ऐरिया सेल्स मैनेजर अवनीश यादव का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी ने किया।
डा॰ चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि होमियोपैथी एक सुरक्षित और प्रभावकारी पैथी है।
उन्होंने कहा कि यह एक दिन का निःशुल्क कैम्प नहीं है जिस किसी को भी आगे इलाज जारी रखना उन्हें निःशुल्क दवाएं एवं परामर्श ढेलवरिया स्थित होमियोपैथी चिकित्सालय से मिलती रहेंगी।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया।
इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, डा॰ अत्रि भारद्वाज, डा॰ दयानन्द, सुरेश प्रताप, सुनील शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, उमेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, देवेश सिंह, शैलेश चौरसिया, विजय शंकर गुप्ता, संतोष चौरसिया, आशुतोष पाण्डेय, राजेश यादव समेत अन्य मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply