वाराणसी।अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स एंड पीस फोरम, बांग्लादेश द्वारा साहित्य, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली भारत की छह प्रतिष्ठित विभूतियों को Honorary Diploma प्रदान किया गया।

यह सम्मान उनके द्वारा शांति, मानवता और सामाजिक सद्भाव फैलाने में दिए गए अनूठे योगदान के प्रति आभार स्वरूप प्रदान किया गया।

सम्मानित व्यक्तियों में सर्वश्री डा विनय तिवारी, डा नवीन कुमार सक्सेना, प्रवीण कुमार निगम,

डा विनय श्रीवास्तव, डा प्रवीण

कुमार श्रीवास्तव, कैप्टन देवब्रत

श्रीवास्तव,डा कैलाश सिंह विकास को फोरम द्वारा जारी सम्मान पत्र में बताया गया कि इन सभी विभूतियों ने साहित्य और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में शांति, नैतिकता, मानवता और सद्भाव का संदेश व्यापक रूप से फैलाया है। उनके प्रेरणादायक कार्यों ने वैश्विक स्तर पर सकारात्मक सोच और समझ को बढ़ावा दिया है।

संगठन के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के हस्ताक्षर से जारी इन सम्मान पत्रों ने भारतीय प्रतिनिधियों के योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान प्रदान की है।

यह सम्मान न केवल व्यक्तियों की उपलब्धियों का मान है, बल्कि मानवाधिकार, शांति और मानवता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *