वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट डिवीजन की टीम ने शुक्रवार को वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार,पक्की बाजार सहित आसपास के मोहल्लो में घर-घर जाकर एसआईआर फार्म जमा कराया। कुछ बचे फार्म का खोजकर वितरण भी कराया। एडीएम सिटी आलोक कुमार की देखरेख में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय तथा डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने सुबह से ही मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को फार्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया। टीम के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने न केवल फार्म बांटे, बल्कि फार्म को भरवाने में भी सहायता की। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपना भरा हुआ एसआईआर फार्म अतिशीघ्र बीएलओ के पास जमा करें। कलेक्ट्रेट प्रखंड स्थित शहर उत्तरी के विभिन्न बूथों पर भी स्वयंसेवक सुबह से बीएलओ की सहायता में तैनात रहे। अभियान में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,शरद यादव, निजामुद्दीन,श्याम मोहन मिश्रा समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *