वाराणसी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी ने जिले में निगरानी और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। सपा के एसआईआर प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव/विधायक राम अचल राजभर ने जाल्हूपुर में कच्चा बाबा मंदिर के पास जिले की पांच विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्षों, जोन प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया आगामी चुनावों की तैयारी का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सभी कार्यकर्ता समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर फॉर्म उपलब्ध न होने से मतदाता सूची संशोधन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं पहल कर फॉर्म भरवाने और जमा कराने में सहयोग दें। उन्होंने सभी बूथ स्तर के पदाधिकारियों से अपील की कि आपत्तियों के निस्तारण तक पूरी तत्परता से साथ बने रहें। उन्होंने कहा कि एसआईआर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधे जुड़ने का प्रमुख माध्यम है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाए। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संगठन की ताकत और जनसंपर्क पर आधारित राजनीति करती है। एसआईआर जैसे अभियान जनता के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, इं० आर.एन. यादव, डॉ. रामबालक पटेल, डॉ. सुभाष राजभर, अवधेश पाठक, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, कन्हैया राजभर, बद्रीनारायण यादव, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, मनोज यादव, अक्षय प्रधान बबलू, गोपाल यादव एडवोकेट, अवधेश अंबेडकर, महेंद्र सिंह, मनीष सिंह, संजय मिश्रा, लालमन राजभर, राम सिंह, कमलेश पटेल, यशोदा पटेल, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण, लल्ला यादव आदि थे विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *