
वाराणसी। इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह अपने टीम के साथ करौंदी स्थित दिव्यांग जन को बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर दिव्यांग जन के जरुरत के सामान, तौलिया, खेल सामग्री, फल, आदि वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया।
दिव्यांग बच्चों केक खिलायीं उक्त अवसर पर इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने दिव्यांग जन से कहा आप सभी हमारे क्लब की बहनें हर सम्भव सहायता के लिए सदैव तैयार है। आप सभी अपने को मजबूत बनाते हुए समाज,देश का नाम रोशन करे
रोटरी क्लब का उद्देश्य सेवा है सेवा के क्लब का हम सभी समय समय निर्देशन दिया जाता है। हम सभी उसी के अनुरूप सेवा करते हैं।
इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह के साथ जूही सिंह, संजू सिंह, पुष्पा सिंह, ममता सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रही।
समारोह की अध्यक्षता सुषमा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन राधा सिंह ने किया।
