
कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय राय ने किया 52वां रक्तदान
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से स्वयं सेवकों ने पीडीडीयू ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शिविर में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया। शिविर में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने अपना 52वां रक्तदान किया, जिससे अन्य स्वयंसेवकों में भी खासा उत्साह देखा गया। उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता और डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने रक्तदान को मानवीय सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, मंगला प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अमूल्य श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह, कंचन गुप्ता, अजय यादव, मोहम्मद शहजादा कुरैशी, चंद्रकला, शशिकला, सोनू, आशिक अली, अनुष्का, पवन सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
