
वरिष्ठ जनो जन्मोत्सव पर दिर्घायु होने की कामना
वाराणसी। राष्ट्रीय अलंकरण शान ए काशी से अलंकृत, वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी श्रीमती प्रियम्बदा सिंह ने मंगलवार को गुरुधाम स्थित आवास पर बड़े की भव्यता संग 72 वां जन्मोत्सव मनाया।
सर्व प्रथम भगवान को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद लिया। फिर केक काटा कर जन्मोत्सव मनाया।
उक्त जन्मोत्सव पर उपस्थित जनों ने बधाई देते हुए दिर्घायु होने की कामना किया।
जन्मोत्सव समारोह सर्वश्री सुषमा सिंह, राधा सिंह, सुषमा शुक्ला, जया टंडन, सरिता सिंह, लक्ष्मी पाठक, कामना, नीरा त्रिपाठी, वत्सला सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
