वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से मंगलवार को डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा के नेतृत्व में वृद्धाश्रम (सारनाथ) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरवाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम में रह रहे लोग विभिन्न जिलों और क्षेत्रों के हैं, जिनके बारे में जानकारी एकत्रित की गई। टीम ने उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वृद्धजनों के एसआईआर फॉर्म पूर्ण कराने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर सेक्टर वार्डेन अंजनी कुमार सिंह, वृद्धाश्रम के अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह,लिलेश गिरी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *