
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 04 के सदस्यों ने SIR फर्म जमा करवाने के उद्देश्य से घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जन सम्पर्क किया। सदस्यों ने माइक लेकर प्रचार किए।
जिसका शुभारंभ भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी किया।
नागरिक सुरक्षा के सदस्यों ने हर मतदाताओं को समझाते हुए तुरंत अपना SIR फर्म जमा करने का अनुरोध किया।
प्रमुख रूप से अनुपम भट्टाचार्य, शुशील जायसवाल, मनोज कुमार राय, श्रीमती तपस्री मित्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अभिजीत कश्यप सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे।
