वाराणसी। इंटर काशी फुटबॉल द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल लीग में शुक्रवार को क्रिम्सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए दो मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में 18 वर्षीय वर्ग के तहत डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए। मैच के 23वें मिनट में अभिज्ञान सत्यम ने पहला गोल दागा, जबकि दूसरे हाफ के 30वें मिनट में नाबाम तागिया ने दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चौबेपुर के यश प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला 16 वर्षीय वर्ग में बसंत पब्लिक स्कूल और हरमन जेमिनर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जो 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। जेमिनर की ओर से वैभव ने 17वें मिनट में बढ़त दिलाई, जिसे 41वें मिनट में अफान ने बसंत की ओर से गोल कर बराबर कर दिया। संयोजन में डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह और अन्तराष्ट्रीय फुटबॉलर मुश्ताक अली ने सहयोग किया। इस मैच में हरमन जेमिनर के हर्ष देव राजभर मैन ऑफ द मैच बने। मैच संचालन रेफरी मंजीत और लाइंसमैन आरुष तथा निलेश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *