वाराणसी। नागरिक सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को चेतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उप नियंत्रक जेडी सिंह ने की। उन्होंने एसआईआर फार्म भरवाने की वर्तमान प्रगति, लंबित प्रकरणों और एसआईआर से वंचित लोगों के लिए फार्म-6 भरवाने की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। जेडी सिंह ने सभी वार्डेन को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर एसआईआर से जुड़े लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराएं, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ लेने में दिक्कत न हो। चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने एसआईआर फार्म की शुद्धता और फील्ड स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, बीबी सुंदर शास्त्री, निधिदेव अग्रवाल, ओपी श्रीवास्तव,सीबी सिंह, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, अजय यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन उपस्थित रहे। सभी वार्डेनों ने संयुक्त रूप से आगामी दिनों में एसआईआर कार्यों को तेजी से पूरा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *