नई दिल्ली/वाराणसी। फिटनेस की दुनिया में एक बार फिर इतिहास रचते हुए वाराणसी के राकेश यादव ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया इन्टर चैम्पियन शीप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किया।

राकेश यादव जो वाराणसी में स्थित Transformation Gym के ओनर हैं, लगातार मेहनत, अनुशासन और डेडिकेशन का जीता-जागता उदाहरण माने जाते हैं। दिल्ली में हुए इस चैलेंजिंग मुकाबले में देशभर के टॉप एथलीट्स ने हिस्सा लिया, लेकिन राकेश ने अपनी बेहतरीन कंडीशनिंग, पोज़िंग और स्टेज प्रेज़ेंस से सबका दिल जीत लिया।

मुकाबले के बाद राकेश ने कहा,

“ये जीत मेरे पिता नागेश्वर प्रसाद यादव मेरे कोच और मेरी पूरी टीम को समर्पित है। वाराणसी के लिए मेडल लाना हमेशा गर्व की बात होती है। मेरा अगला लक्ष्य और भी बड़ा मंच है।”

इस उपलब्धि से न सिर्फ Transformation Gym का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे वाराणसी में खुशी की लहर दौड़ गई है। युवाओं के लिए राकेश यादव अब एक मजबूत प्रेरणा बन चुके हैं कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।

वाराणसी के राकेश यादव ने दिल्ली में फिर साबित किया — असली चैंपियंस जन्म नहीं लेते, वे खुद को बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *