वाराणसी। सुंदरपुर नेवादा स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र का शुभारम्भ सक्षम राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

उक्त अवसर पर महिला प्रमुख सक्षम, काशी प्रांत व उत्तर प्रदेश दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की सदस्य राधा रानी सिंह ने बताया कि दिव्यांग बंधुओं के सुगमता के लिए सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

इस सेवा केन्द्र में दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण, शिक्षा,रोजगार,स्वस्थ, चिकित्सा, उपकरण, केंद्र व प्रदेश सरकार व्दारा लागू सभी योजनाओं की जानकारी,यू डी आई डी आदि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उक्त अवसर पर प्रांत सचिव घनश्याम पांडेय,प्रांत कोषाध्यक्ष बी. डी. दुबे,प्रांत उपाध्यक्ष बालगोविंद, नीला विशालक्ष्मी, चन्द्रकला रावत, ममता सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता बहनों भाईयों की शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *