वाराणसी।सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल, कमच्छा वाराणसी में अध्ययनरत कक्षा 6 की छात्रा कुमारी श्रद्धा धरनी ने अपनी कलात्मक कला से हाथ से पेंसिल द्वारा अपने परदादा स्व.सिंह चंद धरनी का फोटो पेंसिल से बना कर सबको चौका दिया।

ज्ञातव्य हो कि स्व.सिंह चन्द धरनी और अब उनके 87 वर्षीय पुत्र श्री सतीश चन्द धरनी वाराणसी के पिपलानी कटरा,कबीर रोड,पर दांत के चिकित्सक हैं,और क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशिष्ठ व्यक्ति हैं।

इस हाथ से बनी पेंटिंग की कलाकृति के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सुरक्षा परिषद,उत्तर प्रदेश शाखा ने कुमारी श्रद्धा धरनी को वर्ष 2026 में आयोजित अपने वार्षिक समारोह में सम्मानित करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *