वाराणसी/सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम के नामांकन प्रक्रिया की दिनांक 15-12- 2025 से आरम्भ हो रही है जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 15-01-2026 है।

ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि

नामांकन, प्रवेश, कक्षा परीक्षा आदि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होंगी।

प्रो. रमेश प्रसाद ने कहा कि

उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से संचालित वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम

वेद/कर्मकाण्ड/अर्चक,ज्योतिष एवं कुण्डली विज्ञान,वास्तु विज्ञान,भाषा शिक्षण (संस्कृत सम्भाषण) / व्याकरण,योग/दर्शन/वेदान्त,पालि सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम ₹2000/- निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के बेवसाईट पर www.ssvvostc.ac.in

E-mail: ostcssvv@gmail. com पर सम्पर्क कर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *