
देवरिया। रविवार को विश्व भोजपुरी सम्मेलन देवरिया सदर मे भोजपुरी पर आधारित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इन्टर कालेज मे संपन्न हुआ।
जिसमें काशी के प्रख्यात छायाकार राजकुमार प्रसून के भोजपुरी “काशी विरासत” के छायाचित्रों की प्रदर्शनी आयोजित रहा ।
जिसका उद्घाटन देवरिया सदर के विधायक माननीय डा शलभ मणि त्रिपाठी ने किया।
भोजपुरी सम्मेलन के मुख्य अतिथि नई दिल्ली सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी रहे।
उक्त कार्यक्रम में छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन देश,प्रदेश व विदेश से आये प्रतिनिधियों ने किया।
